20 Apr 2024, 10:07:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जैक कैलिस ने बनवाई आधी सेविंग - तस्‍वीर देख हैरान...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 11:41AM | Updated Date: Nov 30 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी जैक कालिस की एक तस्‍वीरी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्‍वीर को देखकर हर कोई हैरान है। इस तस्‍वीर को खुद जैक कालिस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्‍वीर को कालिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्‍वीर में वह  आधी शेव किए हुए हैं। इस बीच लोग सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। कैलिस ने ट्विटर पर लिखा, 'आने वाले कुछ दिन रोमांचक होने वाले हैं।' उनकी ऐसी तस्वीर पर कई लोगों ने सवाल किया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।
 
कुछ लोगों ने गेंद से इस तस्वीर को जोड़ा तो किसी ने लिखा कि हो सकता है कि उनकी पत्नी को दाढ़ी में उनका लुक अच्छा लगता हो और आपको क्लीन शेव। वहीं कैलिस ने यह सब इसलिए किया क्योंकि उन्होंने वन्य जीव चैलेंज लिया है। दक्षिण अफ्रीका में चलाए जा रहे इस चैलेंज को लेने के बाद आपको अपने चेहरे और सीने पर आधी शेव करनी होती है। इसी नाम की एक संस्था जानवरों को बचाने के लिए काम भी कर रही है। कैलिस विश्व के नामी ऑलराउंडरों में शामिल रहे हैं। वह टेस्ट और एकदिवसीय, दोनों में 10 हजार रन और 250 विकेट लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »