20 Apr 2024, 14:44:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

1347 विकेट लेने वाला ये गेंदबाज अब करेगा राजनीति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 11:25AM | Updated Date: Nov 30 2019 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। श्रीलंकाई गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन अब राजनीति की पिच पर अपनी पारी शुरू करने वाले हैं। टेस्ट क्रिकेट में आठ सौ विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन को अब श्रीलंका के उत्तरी प्रांत का गवर्नर नियुक्त किया गया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो श्रीलंका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने मुथैया मुरलीधरन को इस पद के लिए निजी तौर पर निमंत्रण भेजा है। राष्ट्रपति गोटबाया ने तीन नए गर्वनर नियुक्ति किए हैं।
 
इसमें से मुरलीधरन को श्रीलंका के तमिल बहुसंख्यक उत्तरी प्रांत का गर्वनर नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि साल 2010 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके मुरलीधरन ने 133 टेस्टों में सर्वाधिक 800 विकेट झटके हैं। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले और एक मात्र गेंदबाज हैं। उन्होंने वनडे में 534 और टी-20 में 13 हासिल किए हैं।0
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »