28 Mar 2024, 20:35:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के दिल के करीब है ये दो यादगार पल, किए ये खुलासे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 11:26AM | Updated Date: Nov 29 2019 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप 2019 के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चले रहे भारत के पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी वापसी को लेकर काफी चर्चाओं में है। इस बीच बुधवार को धोनी काफी समय बाद मीडिया से मुखातिब हुए। बुधवार को एक इवेंट में धोनी ने कई सारी बातें की। उन्होंने टीम में वापसी और संन्यास को लेकर भी अपना पक्ष रखा। भारतीय क्रिकेट को कई यादगार पल देने वाले और बड़े टूर्नामेंटों में टीम को चैंपियन बनाने वाले धोनी ने अपने यादगार पलों को मीडिया के साथ साझा किया।
 
धोनी ने कहा, 'मैं यहां दो घटनाओं का जिक्र करना चाहूंगा। हम 2007 में (टी-20) विश्व कप के बाद भारत आए और हमनें खुली बस में यात्रा की और हम मैरीन ड्राइव (मुंबई) में खड़े रहे। हर तरफ जाम लगा था और लोग हमारे स्वागत के लिए अपनी कारों में आए थे। इसलिए मुझे हर किसी के चेहरे पर खुशी देखकर अच्छा लगा था। क्योंकि दर्शकों में कई ऐसे लोग रहे होंगे जिनकी उड़ान छूट गई होगी, हो सकता है कि वे किसी महत्वपूर्ण काम से जा रहे हो। वह शानदार स्वागत था। पूरा मैरीन ड्राइव एक छोर से दूसरे छोर तक भरा था।
 
माही ने दूसरे वाकये का जिक्र करते हुए 2011 विश्व कप फाइनल को याद किया। मैच में जब 15-20 रन चाहिए थे तब जिस तरह से वानखेड़े स्टेडियम में दर्शक 'वंदे मातरम' का उदघोष कर रहे थे। ये दो वाकये हैं। मुझे लगता है कि उन्हें दोहराना बहुत मुश्किल होगा। ये दो घटनाएं मेरे दिल के काफी करीब हैं।' बता दें कि भारतीय टीम ने धोनी के नेतृत्व में टी-20 और वनडे विश्व कप जीते थे और देश को खुशी का मौका दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »