19 Apr 2024, 21:52:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

37 साल के इस खिलाड़ी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं हरभजन सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2019 11:33AM | Updated Date: Nov 28 2019 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के लेग स्पिनर अमित मिश्रा 24 नवंबर को 37 साल के हो गए हैं। इस मौके पर कई खिलाड़ि‍यों ने अमित मिश्रा को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस बीच हरभजन सिंह ने अमित मिश्रा को मजेदार अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल, अमित मिश्रा  क्रिकेट की दुनिया में करीब 16 साल से सक्रिय हैं। उन्होंने साल 2003 में वनडे और 2008 में टेस्ट डेब्यू कर लिया था। इस दौरान उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए 22 टेस्ट और 36 वनडे खेले हैं। अमित मिश्रा अब 37 साल के हो गए हैं और अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। इसी को लेकर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए मजेदार टिप्पणी की है। हरभजन सिंह ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक अमित मिश्रा, ईश्वर आपको खुशियों से नवाजे। इस साल आपकी शादी हो जाए, यही दुआ है। कोई अच्छी घरेलू लड़की हो तो बताना, भाई की शादी करवानी है दोस्तों।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »