20 Apr 2024, 09:33:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जॉर्ज बैली को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में मिलेगी बड़ी जिम्‍मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2019 2:57PM | Updated Date: Nov 26 2019 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पूर्व वनडे और टी-20 कप्तान जॉर्ज बैली आस्ट्रेलिया के नए चयनकर्ता होंगे। बैली को आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच जस्टिन लैंगर और चेयरमैन ट्रेवर हॉन्स के साथ पैनल में शामिल किया गया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, बैली लैंगर औरहॉन्स के साथ काम करेंगे। बैली की कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने 2012 में श्रीलंका में खेले गए टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक का सफर किया था।
 
37 वर्षीय बैली अभी भी क्रिकेट के मैदान डटे हुए हैं। वह इस समय बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेन्स और शेफील्ड शील्ड में तस्मानिया के लिए खेलते हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के राष्ट्रीय टीम प्रमुख बेन ओलिवर ने सोमवार को कहा, 'बेहद खुश हूं कि लोग अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए आगे आ रहे हैं। कुछ लोग ऐसे होंगे जो वास्तव में इस भूमिका से चूकने पर निराश होंगे। वास्तव में हम अब उस प्रक्रिया के अंत तक पहुंचने को लेकर उत्साहित हैं। यह अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन हम इससे ज्यादा दूर भी नहीं हैं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »