20 Apr 2024, 00:47:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिस गेल का छलका दर्द - मुझे बोझ समझती है टीम, नहीं मिलता...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2019 11:56AM | Updated Date: Nov 26 2019 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वेस्‍टइंडीज के दिग्‍गज  बल्‍लेबाज क्रिस गेल ने दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही मजांसी टी-20 लीग से भारी दिल से विदाई ली है। दरअसल टूर्नामेंट में गेल जोजी स्टार्स का टीम का हिस्सा रहे जो इस बार 6 मुकाबले खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाई। टीम की हार से गेल दुखी हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि टी 20 लीग में उनके सही बर्ताव नहीं हुआ। क्रिस गेल ने कहा कि उनको तमाम लीग में वह सम्मान नहीं मिल पाया जिसके वो हकदार हैं। क्रिस गेल ने इस बार 6 पारियों में 101 रन बनाए और अब टूर्नामेंट को अलविदा कह दिया है। गेल ने अपने बयान में कहा - मैं किसी एक टीम की बात नहीं कर रहा हूं।
 
यह पिछले कई सालों में तमाम अलग अलग फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेलने के अनुभव की समीक्षा के आधार पर बता रहा हूं क्रिस गेल हमेशा ही टीम के लिए बोझ है अगर दो, तीन और चार मैच में नही बना पता। ऐसा लगता है कि जैसे केवल एक ही खिलाड़ी पूरी टीम के ऊपर बोझ बन गया और फिर उसके बाद आप बहुत सारी बातें सुनते हैं। क्रिस गेल का यहां साफतौर पर दर्द छलका हुआ नजर आया है। 
 
बता दें कि क्रिस गेल दुनिया भर की टी 20 लीग में भाग लेते हैं। आईपीएल में भी वह कई टीमों के लिए खेल चुके हैं पर फिलहाल क्रिस गेल किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा हैं । वैसे तो क्रिस गेल का अंतर्राष्ट्रीय करियर भी अंतिम दौर में है और वह कभी भी संन्यास ले सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »