29 Mar 2024, 04:07:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अंबाती रायडू ने लगाए गंभीर आरोप, मंत्री जी से की अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2019 12:10PM | Updated Date: Nov 24 2019 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के क्रिकेटर अंबाती रायडू ने ट्वीट कर हैदराबाद क्रिकेट संघ में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। रायडू ने तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव से आंध्रप्रदेश क्रिकेट संघ में भ्रष्टाचार रोकने की अपील की है। रायडू ने ये आरोप अपने उस ऐलान के बाद लगाए हैं, जिसमें उन्होंने हैदराबाद के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट से कुछ महीने का ब्रेक लेने की बात कही है।
 
रायडू ने भले ही व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट से ब्रेक लेने की बात कही है,लेकिन उनके टवीट के बाद हालात कुछ और ही इशारा कर रहे हैं। इसमें अंबाती रायडू ने कहा,हैलो सर, मैं आपसे हैदराबाद क्रिकेट संघ में चल रहे भ्रष्टाचार को रोकने की अपील करता हूं। जब तक हैदराबाद क्रिकेट टीम में पैसों और भ्रष्ट लोगों का दखल जारी रहेगा तब तक कैसे एक बेहतरीन टीम बन सकती है।
 
दिलचस्प बात है कि आईसीसी विश्व कप के लिए खुद की जगह विजय शंकर को टीम इंडिया में चुन लिए जाने से निराश होकर चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद पर निशाना साधते हुए थ्रीडी चश्मे के टवीट के बाद रायडू का ये पहला टवीट है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »