19 Apr 2024, 06:59:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैच के दौरान ईडन गार्डन में चल रही सट्टेबाजी - 3 लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2019 3:03PM | Updated Date: Nov 23 2019 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। भारत और बांग्‍लादेश के बीच ईडन गार्डन मैदान पर गुलाबी गेंद से खेले जा रहे ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट के दौरान सट्टेबाजी करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से पुलिस ने कई संदिग्ध दस्तावेजÞ और नगदी बरामद की है। कोलकाता पुलिस के आपराधिक जांच विभाग ने बताया कि उन्होंने प्राप्त जानकारी के बाद कोलकाता के जोरबगान क्षेत्र से शुक्रवार रात को तीन लोगों को ईडन गार्डन में चल रहे मैच में सट्टेबाजी करते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 
 
पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, दो कम्प्यूटर और दो लाख रूपये नगदी बरामद की है। गिरफ्तार लोगों में दो के नाम कुंदन सिंह और मुकेश माली हैं। तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। भारत और बांग्‍लादेश के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार को ईडन गार्डन मैदान पर शुरू हुआ था जिसे पहली बार डे-नाइट प्रारूप में खेला जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »