29 Mar 2024, 14:41:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने रच दिया बड़ा इतिहास - रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ बना....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2019 1:00PM | Updated Date: Nov 23 2019 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के पहले एतिहासिक डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट मैच में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली बने। विराट ने एक तरफ जहां इस एतिहासिक टेस्ट में पहली बार कप्तानी करने का गौरव हासिल किया तो वहीं उन्होंने पहली पारी में 32 रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
 
‘रन मशीन’ कोहली ने 32वां रन पूरा करने के साथ बतौर टेस्ट कप्तान अपने 5,000 रन पूरे कर लिए। कोहली ऐसा करने वाले भारत के पहले जबकि दुनिया के छठे कप्तान बन गए हैं। कोहली ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है जिन्होंने कप्तान बनने के बाद 54 टेस्ट मैच की 97 पारियों में बतौर कप्तान इस जादुई आंकड़े को छुआ था, जबकि विराट कोहली अपनी कप्तानी में 53वां टेस्ट मैच ही खेल रहे हैं और यह उनकी 86वीं टेस्ट पारी है।
 
रिकी पोंटिंग ने कप्तान के रूप में 97 पारियों में 5, 000 रन पूरे किए थे। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के महानतम कप्तान क्लाइव लॉयड तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 106 पारी में पांच हजार रन पूरे किए थे। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ 110 पारियों में, ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर 116 पारियों में और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग ने 130 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »