28 Mar 2024, 22:54:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिखर धवन की हुई सर्जरी - शेयर की हॉस्पिटल की ये तस्‍वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2019 11:28AM | Updated Date: Nov 23 2019 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के ओपनर और विस्‍टफोटक बल्‍लेबाज शिखर धवन चोटिल हो गए हैं। इस चोट के दौरान शिखर धवन को घुटने पर चोट आई है जिसकी वजह से घुटना बुरी तरह से घायल हो गया। घुटने में चोट लगने के बाद शिखर धवन को अस्पताल में भर्ती किया गया। बता दें कि शिखर धवन के घुटने की सर्जरी हो चुकी है। अस्पताल के कमरे की कुछ तस्वीरें शिखर धवन ने अपने ट्विट हैंडल पर शेयर कीं। इस पोस्ट में शिखर धवन ने लिखा, हम गिरते हैं, टूटते हैं, मगर फिर खड़े हो जाते हैं। 
 
जख्म भरते हैं और हम वापसी करते हैं लेकिन इस दौरान सिर्फ एक चीज ऐसी होती है, जिस पर हमारा नियंत्रण रहता है, वह है इस तरह की स्थिति में हम किसी तरह अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर करते हैं। अगर आप हर स्थिति में खुश और सकारात्मक रहेंगे तो मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति से आसानी से बाहर आ सकते हैं। 4-5 दिनों में ठीक होकर मैदान पर वापसी करूंगा।
 
धवन के इस पोस्ट पर उनके साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने कुछ ही मिनटों के बाद रिट्वीट करते हुए कैप्‍शन में लिखा, हा, हा, जट पूरा अस्पताल ठीक कर रहा था। बता दें कि ट्विटर पर जो तस्वीरें शिखर धवन ने शेयर की थीं उसमें अस्पताल का स्टॉफ भी उनके साथ नजर आ रहा था। सोशल मीडिया यूजर्स हार्दिक पांड्या के इस जवाब के बाद खुश हो गए। दर्शकों को पांड्या का यह रिएक्‍शन बहुत ही पसंद आ रहा है। लोगों ने पंड्या के ट्वीट को रिट्वीट करके प्रतिक्रिया दी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »