28 Mar 2024, 17:04:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत आने से पहले पोलार्ड ने तोड़ी रोहित से अपनी दोस्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 12:28PM | Updated Date: Nov 21 2019 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अगले महीने वेस्टइंडीज टीम तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारत दौरे पर आ  रही है, लेकिन उससे पहले ही कैरेबियाई टीम के सीमित ओवर के कप्तान कायरन पोलार्ड के तेवर दिखने लगे। वेस्टइंडीज टीम के कप्तान किरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया है। रोहित शर्मा और किरोन पोलार्ड सालों के एक साथ मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं और दोनों के बीच गहरी दोस्ती बताई जाती है।
 
किरोन पोलार्ड ने रोहित शर्मा को ट्विटर पर क्यों अनफॉलो किया है इसकी वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है। हालांकि इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के मन में दोनों की दोस्ती में दरार आने को लेकर कई खबरें सामने आ रही है। फैंस भी सवाल कर रहे हैं कि कहीं दोनों की दोस्ती में दरार आने की वजह से तो किरोन पोलार्ड ने यह कदम उठाया।
 
किरोन पोलार्ड को हाल ही में वेस्टइंडीज की लिमिटिड ओवर टीम का कप्तान बनाया गया है। पोलार्ड का नाम मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शुमार है। भारत के खिलाफ 6 दिसंबर से शुरू हो रही ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में भी पोलार्ड ही टीम की कमान संभालते हुए नज़र आएंगे।
 
वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा की बात करें तो इस वक्त वो कोलकाता में है। टीम इंडिया कोलकाता में 22 नवंबर को अपना पहला डे नाइट मुकाबला खेलने की तैयारी कर रही है। रोहित शर्मा ने ओपनर की भूमिका मिलने के बाद टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी की है। रोहित शर्मा ओपनर बनने के बाद 4 टेस्ट में 1 दोहरे शतक समेत तीन शतक लगा चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »