29 Mar 2024, 14:26:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस क्रिकेटर पर लगा एक साल का बैन, की ये गलती...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 12:12PM | Updated Date: Nov 19 2019 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एमिली स्मिथ पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल का बैन लगा दिया है। मिली ने महिला बिग बैश लीग के मैच से एक घंटे पहली ही अपनी टीम के खिलाड़ियों के नाम सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिये थे। सीए ने एमिली को आचारसंहिता के उल्लंघन का दोषी पाया और उनपर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
 
बता दें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एमिली स्मिथ के 12 में से 9 महीने के बैन को पहले ही सस्पेंड कर दिया है और अब वो 3 महीने तक कहीं भी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगी। स्मिथ बिग बैश के इस सीजन से बाहर हो गई हैं। 24 साल की विकेटकीपर ने हरिकेंस और सिडनी थंडर के 2 नवंबर के मैच से एक घंटे पहले ही प्लेइंग इलेवन इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दी थी, जिसके बाद उनपर ये कड़ी कार्रवाई हुई। हालांकि ये मैच बारिश की वजह से धुल गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »