28 Mar 2024, 20:22:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भाई को आउट करने के चक्कर में खून से लथपथ हुआ क्रिकेटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 11:40AM | Updated Date: Nov 19 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में कैरोन रोल्टन ओवल स्टेडियम में मार्श वनडे कप के दौरान उस समय बड़ा हादसा हो गया जब एश्टन एगर अपने भाई का कैच पकड़ने के चक्कर में खून से लथपथ हो गए। इस दौरान गेंद एश्टन के चेहरे पर लगी और वह मैदान पर गिर पड़े। इसके बाद मैच को कुछ देर के लिए रोकना भी पड़ा। 
 
रविवार को हुए इस मैच के दौरान वेस एगर ने हवा में शॉट खेला तो ऑस्ट्रेलिया के बेस्ट फील्डर और बेस के बड़े भाई एश्टन कैच पकड़ने के लिए मिड ऑन की तरफ भागे। एश्टन के हाथ से गेंद छूट कर उनकी दोनों आंखों के बीच टकराई और उनका चेहरा खून से लथपथ हो गया। इसके बाद एश्टन मैदान पर गिर गए और उनके टीम मेट झाय रिचर्ड्सन ने तुरंत मेडिकल सहायता की मांग की। इसी दौरान उनका छोटा भाई वेस भी दौड़ते हुए एश्टन के पास पहुंचा।
 
गेंद कितनी तेज थी इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एश्टन के सनग्लासेस भी टूट गए थे। मैदान पर प्राथमिक उपचार के बाद एश्टन को मैदान से बाहर जाना पड़ा। वहीं इस पूरी घटना पर वेस ने कहा कि ये घटना शाॅट करने वाली थी लेकिन अपने भाई से बात करने के बाद जान में जान आई। इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, डॉक्टर उसे टांके लगाना चाहते थे, लेकिन वह उसने कहा कि वह इसे प्लास्टिक सर्जन पर छोड़ देगा। उन्होंने कहा, शुक्र है कि वह ठीक है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »