28 Mar 2024, 14:43:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ इस टीम में खलेंगे अजिंक्य रहाणे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 12:33PM | Updated Date: Nov 14 2019 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। किंग्स इलेवन पंजाब  के कप्तान रविचंद्रन अश्विन को अपने साथ जोड़ने वाली दिल्ली कैपिटल्स की नजरें अब राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर हैं। आईपीएल ट्रेड विंडो के आखिरी दिन (14 नवंबर) को राजस्थान रॉयल्स ने रहाणे को दिल्ली के साथ ट्रेड किया है। चार करोड़ के प्राइस टैग वाले रहाणे के बदले दिल्ली टीम के दो खिलाड़ी राजस्थान फ्रेंचाइजी में शामिल होंगे।
 
अभी तक इन खिलाड़ियों का नाम सामने नहीं आया है। रहाणे दिल्ली टीम में युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम के अपने साथी खिलाड़ियों अश्विन, शिखर धवन और हनुमा विहारी के साथ खेंलेंगे। बता दें कि रहाणे साल 2011 से राजस्थान फ्रेंचाइजी के साथ हैं। उन्होंने साल 2018 के आईपीएल सीजन में दो साल के बैन के बाद वापसी कर रही राजस्थान टीम की कप्तानी भी की थी। हालांकि उसके अगले सीजन में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ के लौटने पर रहाणे को कप्तानी से हटा दिया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »