20 Apr 2024, 07:40:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिखर धवन के कारण टीम इंडिया को हो रहा बड़ा नुकसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 11:51AM | Updated Date: Nov 10 2019 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम अब टी-20 विश्व कप की तैयारी कर रही है जिसके लिए के श्रीकांत ने टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है। जिसके लिए वो अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम की तलाश कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में मिली हार के बाद अब शिखर धवन के स्थान पर सवाल उठने शुरू हो गये हैं। जिसके बारें में अब पूर्व खिलाड़ी और मुख्य चयनकर्ता के श्रीकांत ने बड़ा बयान दिया है।
 
यही वजह है कि अकसर धवन की टी-20 बल्लेबाजी पर सवाल खड़े किए जाते हैं। इस बार धवन की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े किए हैं भारत को 1983 वर्ल्ड कप जिताने वाले ओपनर और पूर्व चयनकर्ता के श्रीकांत उन्होंने धवन को टी-20 से बाहर करने की बात कही है, श्रीकांत के मुताबिक धवन की धीमी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को नुकसान हो रहा है। 
 
के श्रीकांत ने धवन की सोच पर सवाल उठाते हुए बोला कि वो अपना नेचुरल खेल नहीं खेल पा रहे हैं जिसकी वजह से टीम इंडिया को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मेरे मुताबिक धवन की स्थान केएल राहुल को ओपनिंग पर उतारना चाहिए। रोहित के साथ टीम को विस्फोटक बल्लेबाज उतारना चाहिए जो कि पावरप्ले का लाभ उठा सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »