19 Apr 2024, 14:23:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा ने 6 छक्‍के जड़ रचा इतिहास - अफरीदी को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 1:58PM | Updated Date: Nov 8 2019 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच मे कप्‍तान रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली। रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 6 छक्के लगाए और इसके साथ ही उन्होंने छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।रोहित शर्मा इस कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। बता दें कि हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा ने इस साल तीनों प्रारूप (टेस्ट , वनडे और टी 20 )में कुल 66 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा ने यह खास रिकॉर्ड लगातार तीसरी साल बनाया है।
 
इससे पहले रोहित शर्मा 2017 और 2018 में भी एक कैलेंडर ईयर में क्रिकेट के तीनों प्रारूप के तहत सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बने थे। बता दें कि रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरते ही अपने 100 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले भी पूरे किए हैं। उन्होंने इस खास मामले में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा,जिन्होंने 99 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »