19 Apr 2024, 05:04:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अजिंक्य रहाणे ने शेयर की बेटी की फोटो, रखा ये नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 1:36PM | Updated Date: Nov 7 2019 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी बेटी की फोटो शेयर कर दी है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो में रहाणे ने अपनी बेटी का चेहरा दिखाने के साथ-साथ उसके नाम से भी अपने प्रशंसकों को रूबरू करवाया है। भारतीय टीम जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे टेस्ट खेल रही थी तब अजिंक्य रहाणे को अपने पिता बनने की खबर मिली थी। इस टेस्ट के दौरान रहाणे के बल्ले से खूब रन भी निकले थे। टेस्ट सीरीज के बाद पुजारा ने पत्नी और बेटी के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी लेकिन उसमें बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा था। अब रहाणे ने प्रशंसकों की मांग पर अपनी बेटी का चेहरा दिखाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »