25 Apr 2024, 18:16:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पिता बनने के बाद टीम इंडिया के इस क्रिकेटर की उड़ी नींद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2019 11:17AM | Updated Date: Oct 25 2019 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा 9 सितंबर को पिता बने थे। प्रज्ञान ओझा ने अपने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। प्रज्ञान ओझा के बेटे के पिता बने हैं।  इस बीच प्रज्ञान ओझा ने एक न्‍यूज चैनल से बातचीत करते हुए कई खास बातें कहीं। उन्होंने इस दौरान बताया कि कैसे वो इन दिनों अपनी वर्क लाइफ और फैमिली लाइफ के बीच तालमेल बिठा रहे हैं। हम लोग इस समय नींद से वंचित हैं। मैं अभी कहूंगा कि यह सबसे बड़ी शिफ्ट है। 
 
अन्यथा सब कुछ बच्चे के चारों ओर घूमता है। हम उसकी सेवा में हैं। कराबी घर में है और मैं भी ज्यादातर इन दिनों घर में ही रह रहा हूं। मेरी पत्नी और बेटा इस समय मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकताएं है। आशा कर रहा हूं कि मैं कराबी के बोझ को थोड़ा कम कर पा रहा हूं. जिस तरह से वो इन दिनों समय के साथ तालमेल बिठा रही हैं मैं उनको सैल्यूट करता हूं।
 
फिलहाल कामकाज ठप है। मैं इस समय घरेलू ज़िम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और यह एक कभी न खत्म होने वाली जिम्मेदारी है। जैसा कि मैंने उल्लेख किया है कि मैं कराबी को उसकी जिम्मेदारियों को निभाने में मदद करने की कोशिश कर रहा हूं। यह पूरी तरह से उसका कार्य है, लेकिन जितना संभव हो उतना योगदान करने के लिए मेरी पूरी कोशिश कर रहा हूं। क्योंकि एक बार सीजन शुरू होंगे तो मुझे काफी दौरे करने पड़ेंगे और मैं फिर ऐसा नहीं कर पाऊंगा। इसलिए मैं ज्यादा से ज्यादा समय अपने घर पर ही बीता रहा हूं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »