19 Apr 2024, 12:37:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने धोनी को लेकर कहीं ऐसी बात - जोर-जोर से हंसने लगे लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 3:46PM | Updated Date: Oct 22 2019 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और अंतिम मुकाबले में पारी और 202 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने के साथ ही विराट कोहली ने बतौर कप्तान कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। 3-0 से दक्षिण अफ्रीका को रौंदने के बाद विराट कोहली भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। 
 
हालांकि भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच जो तीसरा टेस्‍ट मैच खेला जा रहा था, उससे पहले ही यह संभावना जताई जा रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी रांची में टीम इंडिया की हौसलाअफजाई करने मैदान में पहुंच सकते हैं। तीन दिन तक तो वे स्‍टेडियम के आसपास दिखाई नहीं दिए, लेकिन मैच के चौथे दिन जब मैच खत्‍म हो गया तो धोनी टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों से मिले।
 
महेंद्र सिंह धोनी अभी टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिल ही रहे थे कि कप्‍तान विराट कोहली मीडिया से बात करने के लिए बाहर आ गए। इसके बाद विराट कोहली ने जीत पर चर्चा की और जीत के कारण बताए। इस दौरान कप्‍तान विराट कोहली ने यह भी कहा कि इस जीत में सभी खिलाड़ियों का सहयोग रहा। उन्‍होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम दुनिया में कहीं भी किसी भी टीम को हराने का माद्दा रखती है।
 
कोहली ने कहा, दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने के लिए आपको बहुआयामी होना पड़ता है। स्पिन हमेशा हमारी ताकत रही है और बल्लेबाजी हमारे लिए कोई समस्या नहीं रही है। टीम में केवल ईशांत शर्मा ही अनुभवी तेज गेंदबाज थे। फील्डर्स ने भी कड़ी मेहनत की। हमारी टीम की कैचिंग भी अच्छी रही। उन्होंने कहा, जैसा मैंने कहा कि बिना अनुभव के भी हमने बहुत बेहतरीन प्रदर्शन किया है और हमारा विश्वास है कि हम दुनिया में कहीं भी जीत सकते हैं। खेल के नतीजे काफी हद तक माइंडसेट और मेहनत पर निर्भर करते हैं। 
 
इसी बीच कप्‍तान विराट कोहली से यह सवाल किया गया कि पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी का भविष्‍य क्‍या है। इस पर विराट कोहली ने हंसते हुए जवाब दिया कि वे चेंज रूम में हैं और आप चाहो तो उनसे मिलकर उनसे हाय हैलो कर सकते हैं। इसके बाद विराट के अलावा अन्‍य लोग भी जोर-जोर से हंसने लगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »