19 Apr 2024, 20:42:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन-सहवाग की एलीट सूची में शामिल हुए रोहित शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 3:17PM | Updated Date: Oct 20 2019 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारतीय स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में भारत के लिये पहली पारी में दोहरा शतक जड़ते हुये नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया, जो उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। रोहित ने अपने करियर के 30वें टेस्ट मैच में 249 गेंदों में 28 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 200 रन बनाये। उन्होंने मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी में 255 गेंदों में 28 चौकों और छह छक्कों की मदद तथा 83.13 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 212 रनों की जबरदस्त पारी खेलते हुये भारत को मुश्किल स्थिति से भी उबारा।
 
32 वर्षीय बल्लेबाज के करियर का यह छठा और टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक है। इसी के साथ वह पूर्व दिग्गज बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की एलीट लिस्ट में शामिल हो गये हैं जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में दोहरे शतक बनाये हैं। मुंबई के रोहित ने वनडे प्रारूप में तीन दोहरे शतक जड़े हैं।  रोहित ने मैच के पहले दिन भारत को 39 रन पर तीन विकेट की मुश्किल स्थिति से निकालते हुये अजिंक्‍य रहाणे (115 रन) के साथ चौथे विकेट के लिये 267 रन की दोहरी शतकीय साझेदारी भी खेली। रहाणे ने 192 गेंदों में 17 चौकों और एक छक्के की मदद से अपना 11वां टेस्ट शतक बनाया जो घरेलू मैदान पर तीन वर्ष बाद टेस्ट में उनका शतक भी है। उन्होंने आखिरी बार तीन अंकों का आंकड़ा वर्ष 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »