29 Mar 2024, 01:01:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तीसरा टेस्‍ट : रोहित-रहाणे ने जड़ी फिफ्टी, टीम इंडिया - 148/3

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 1:21PM | Updated Date: Oct 19 2019 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्‍ट रांची में हो रहा है। भारत दो मैच पहले ही जीत चुका है और सीरीज में 2-0 से आगे बना हुआ है, अगर यह मैच भी भारत जीत जाता है तो सीरीज पर 3-0 से उसका कब्‍जा हो जाएगा। टेस्ट के पहले दिन शनिवार को पहली पारी में रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 100+ रन की साझेदारी हो चुकी है। रोहित ने करियर का 11वां अर्धशतक लगाया।
 
इससे पहले विराट कोहली 12 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हुए। उन्हें एनरिच नोर्त्जे ने आउट किया। कगिसो रबाडा ने पहले विकेट के तौर पर मयंक अग्रवाल को 10 रन और फिर पुजारा को शून्य पर आउट किया। कगिसो रबाडा ने पारी के पांचवें ओवर में भारत को बड़ा झटका किया। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने मयंक अग्रवाल का विकेट हासिल किया। मयंक स्लिप में आसान कैच थमाकर 10 रन बनाकर आउट हुए।
 
मयंक को आउट करने के बाद कगिसो रबाडा ने चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले पवेलियन लौटा दिया। रबाडा ने जोदार अपील की थी, लेकिन अंपायर ने आउट करार नहीं दिया, हालांकि कप्तान फाफ डु प्लेसी ने रिव्यू लेने का फैसला किया और फैसला रबाडा के पक्ष में रहा और पुजारा एलबीडब्लू आउट हुए।
 
एनरिच नॉतर्जे ने टेस्ट करियर का अपना पहला शिकार विराट कोहली को बनाया। एनरिच की एलबीडब्ल्यू की अपील पर अंपायर ने आउट करार दिया, लेकिन कोहली ने रिव्यू लेने का फैसला किया, हालांकि फैसला दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में रहा और कोहली को वापस 12 रन बनाकर लौटे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »