29 Mar 2024, 01:07:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी करने जा रहे हैं ये बड़ा काम, सुनकर हो जाएंगे खुश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 3:09PM | Updated Date: Oct 18 2019 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच कल से रांची में खेला जाएगा। रांची महेंद्र सिंह धोनी का घरेलू मैदान है और इसलिए आखिरी मुकाबले को धोनी भी देखने आ सकते हैं, धोनी ने टेस्ट से संन्यास लिया हुआ है। ख़बरों की माने तो झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने महेंद्र सिंह धोनी को भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मुकाबले में आने का आमंत्रण भेजा था जिसे धोनी ने स्वीकार किया है । दूसरी ओर इसको लेकर धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने भी कहा - धोनी कल रांची आएंगे और मुकाबले में जरूर उपस्थित होंगे।
 
जहां तक उन्हें पता है वो तीसरे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन ही मैदान में मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि विश्व कप के बाद से महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है उन्होने अंतिम मुकाबला विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप के बाद आर्मी की ट्रेनिंग ली और 15 दिन सेना के साथ गुजारे। धोनी इस दौरान टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »