29 Mar 2024, 15:57:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

17 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने क्रिकेट में मचाई धूम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 1:04PM | Updated Date: Oct 17 2019 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इन दिनों भारत के घरेलू क्रिकेट में चल रही विजय हजारे ट्रॉफी में एक के बाद एक कमाल हो रहे हैं। मुंबई के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल प्रथम श्रेणी क्रिकेट (वनडे) में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 17 वर्षीय यशस्वी ने झारखंड के खिलाफ मैच में 154 गेंदों में 203 रनों की पारी खेली। बुधवार को अलुर में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के एक मुकाबले में यशस्वी ने ये उपलब्धि अपने नाम की। बता दें कि मात्र 17 साल के यशस्वी ने 154 गेंद की पारी में 17 चौके और 12 छक्कों की मदद से 203 रन ठोक डाले।
 
इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.81 का रहा। मालूम हो कि यशस्वी विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले केरल के संजू सैमसन और उत्तराखंड के कर्ण कौशल ऐसा कारनामा कर चुके हैं। आपको याद दिला दें कि सैमसन ने बीते शनिवार गोवा के खिलाफ 212 रन की पारी खेली थे। वे टूर्नामेंट में हाईएस्ट स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। दूसरी ओर कौशल ने पिछले सीजन में सिक्किम के खिलाफ 202 रन बनाए थे।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यशस्वी लिस्ट-ए में दोहरा शतक लगाने वाले 7वें भारतीय बन गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, शिखर धवन, कर्ण कौशल और सैमसन ऐसा कमाल कर चुके हैं। वहीं अगर सबसे ज्यादा दोहरे शतक की बात करें तो इस मामले में हिटमैन रोहित शर्मा सबसे आगे हैं। उन्होंने 3 दोहरे शतक लगाए हैं।
 
आपको बता दें कि यशस्वी ने केवल 12 साल की उम्र में जनवरी 2014 में अंजुमन इस्लाम हाई स्कूल (फोर्ट) की ओर से खेलते हुए राजा शिवाजी विद्यामंदिर (दादर) के खिलाफ 319 रन बनाए थे। जी हां, दरअसल जाइल्स शील्ड स्कूल मैच में उन्होंने तिहरा शतक लगाने के साथ-साथ दोनों पारियों को मिलाकर 99 रन पर 13 विकेट लिए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »