25 Apr 2024, 17:04:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का 'महा' रिकॉर्ड- किया ऐसा कारनामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 5:22PM | Updated Date: Oct 13 2019 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। भारत ने लगातार घरेलू टेस्ट सीरीज जीतने में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका से रविवार को दूसरा टेस्ट पारी और 137 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बनाकर फ्रीडम सीरीज पर कब्जा कर लिया है। भारत की 2012-13 से अब तक यह लगातार 11वीं घरेलू टेस्ट सीरीज है और उसने ऑस्ट्रेलिया का 1994/95-2000/01 तक लगातार 10 घरेलू सीरीज जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 2004-2008/09 तक भी लगातार 10 घरेलू सीरीज जीती थी।
 
भारत की दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत  भारत ने इस तरह दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत हासिल की। यह दूसरा मौका है जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पारी से हराया है। भारत ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को फरवरी 2010 में कोलकाता में पारी और 57 रन से हराया था। विराट की कप्तान के रूप में 30वीं जीत  कप्तान के रूप में पहले 50 टेस्ट में विराट की यह 30वीं जीत है। विराट ने अपना 50वां टेस्ट जीत के जश्न के साथ मनाया। 
 
इस मामले में विराट से आगे ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोटिंग 35 और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वा 37 हैं। भारत ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में यह लगातार चौथी जीत हासिल की है। भारत को इस जीत से 40 अंक मिले और अब उसके 200 अंक हो गए हैं। टेस्ट चैंपियनशिप में 200 अंकों का आंकड़ा छूने वाली भारत पहली टीम बन गयी है। भारत को इससे पहले वेस्ट इंडीज में दो टेस्टों की सीरीज में 160 अंक मिले थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »