19 Apr 2024, 15:07:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

254*रन की पारी में विराट ने बनाए ये बड़े तोड़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 1:18PM | Updated Date: Oct 13 2019 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्‍तान और स्‍टार खिलाड़ी विराट कोहली के नाम क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज है। विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार दोहरा शतक लगाया। ये विराट के करियर का 26वां टेस्ट शतक है। 254* रन की पारी में विराट ने तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए। विराट कोहली ने इस पारी में 7 हजार टेस्ट रन भी सारे किए। यहां तक पहुंचने में उन्होंने अपने आदर्श क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से भी कम समय लिया। विराट इसी तरह खेलते रहे तो महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन के 99.94 के टेस्ट औसत वाले रिकॉर्ड को छोड़ दें तो हर रिकॉर्ड विराट कोहली के लिए मुमकिन नजर आ रहा है।
 
कोहली 31 वर्ष के होने वाले हैं. फिटनेस व खेल के प्रति लगन देखते हुए बोला जा सकता है कि विराट में अभी 7-8 वर्ष का क्रिकेट बाकी है। खास बात ये है कि विराट क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बेहद शानदार खेल दिखा रहे हैं। ये बात उन्हें एक अलग स्तर पर ले जाती हैं। टेस्ट में विराट के सभी दोहरे शतक 2016 के बाद ही आए हैं। इससे पता चलता है कि पिछले कुछ वर्ष में उन्होंने अपने खेल के स्तर को कितना ऊंचा किया है। 2019 में अब तक विराट कोहली का उनके कद के मुताबिक जलवा देखने को नहीं मिला था, लेकिन पुणे में दक्षिण अफ्रीका के विरूद्ध पारी से उन्होंने साबित कर दिया कि उनकी रनों की भूख बिल्कुल कम नहीं हुई है। हालांकि ये विराट की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »