24 Apr 2024, 07:36:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने रचा इतिहास - जो धोनी-गांगुली भी नहीं कर पाए...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 1:08PM | Updated Date: Oct 13 2019 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विराट पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं। भारत ने साउथ अफ्रीका को दूसरे टेस्ट मैच में फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया। क्रिकेट इतिहास में साल 2008 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब किसी टीम ने साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन दिया हो। इससे पहले इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को इस परिस्थिति में डाला था। इसी के साथ विराट कोहली साउथ अफ्रीको को फॉलोऑन देने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए।
 
साउथ अफ्रीका के लिए यह मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं हैं, क्योंकि टीम 11 साल बाद फॉलोऑन खेल रही है। पिछली बार 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्डस में साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन खेलना पड़ा था। साउथ अफ्रीका को भारत ने पहली बार फॉलोऑन दिया है। कोहली का यह 50वां टेस्ट मैच है और उन्होंने अपने इस मैच को यादगार भी बना दिया है। पहले दोहरा शतक जड़कर और अब साउथ अफ्रीका को फॉओऑन देने वाला पहला भारतीय कप्तान बनकर इस टेस्ट मैच को उन्‍होंने खास बना ‌दिया है। 
 
हालांकि फॉलोऑन देने के मामले में भारतीय कप्तान का‌ रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। इससे पहले छह मैचों में फॉलोऑन देकर टीम इंडिया ने 4 मैचों में जीत हासिल की, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे। वहीं कप्तान कोहली ने ऐसे भी मैचों में टीम इंडिया की अगुआई  की है, जहां टीम सामने वाली टीम को फॉलोऑन दे सकती थी, लेकिन नहीं दिया। ऐसे कुल सात मैच हैं, जहां कोहली के पास फॉलोऑन देने का मौका था, लेकिन उन्‍होंने ऐसा नहीं किया और इसका परिणाम ये निकला है कि भारत ने सभी सात के सात मैच जीते। पुणे टेस्ट में भारत ने पांच विकेट पर 601 रन पर पहली पारी घोषित की थी, जिसमें कप्तान कोहली ने नाबाद 254 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका की पहली पारी 275 रनों पर ही सिमट गई।
 
विराट कोहली के पास अब तक बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में 14 बार फॉलोऑन देने का मौका आया है। इसमें से 7 बार विपक्षी टीम को फॉलोऑन दिया है, जिसमें से 4 मैच जीते हैं। वहीं जिन 7 मैचों में उन्होंने विपक्षी टीम को फॉलोऑन नहीं दिया, वह सभी मैच टीम इंडिया ने जीते हैं। भारत क्रिकेट टीम के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका पहली पारी में महज 275 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने पहली पारी के आधार पर 326 रन की लीड बना ली थी। चौथे दिन की शुरुआत में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन देने की घोषणा कर दी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »