18 Apr 2024, 21:45:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूसरा टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका की टीम फॉलोऑन के करीब, खोए 8 विकेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2019 3:10PM | Updated Date: Oct 12 2019 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। दक्षिण अफ्रीका की टीम पर यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में भारत के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी में 77 ओवर में आठ विकेट पर 197 रन हो गए थे। उमेश यादव ने तीन, मोहम्मद शमी व रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 और रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया है। ससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 601/5 रन पर घोषित की थी। कप्तान विराट कोहली 252 रन पर नाबाद लौटे। मयंक अग्रवाल ने 108, रवींद्र जडेजा ने 91, अजिंक्य रहाणे ने 59 और चेतेश्वर पुजारा ने 58 रन का योगदान दिया। कागिसो रबाडा ने तीन विकेट चटकाए। विशाखापट्टनम में खेला गया पहला टेस्ट भारत ने 203 रन से जीता था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »