20 Apr 2024, 04:00:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय महिलाओं की रिकॉर्ड जीत, सीरीज पर कब्ज़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 7:55PM | Updated Date: Oct 11 2019 7:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वडोदरा। कप्तान मिताली राज (66) और पूनम राउत (65) के शानदार अर्धशतकों से भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वनडे में शुक्रवार को पांच विकेट से हरा कर रिकॉर्ड जीत हासिल की और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में छह विकेट पर 247 रन बनाये जबकि भारत ने 48 ओवर में ही पांच विकेट पर 248 रन बना कर जीत अपने नाम कर ली। भारतीय महिला टीम की लक्ष्य का पीछा करते हुए यह सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका से ट्वंटी-20 सीरीज 3-1 से जीती थी। 

मिताली और पूनम ने तीसरे विकेट के लिए 129 रन की बड़ी साझेदारी कर जीत का आधार तैयार किया। पूनम ने 92 गेंदों पर 65 रन में सात चौके लगाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। मिताली ने 82 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 66 रन बनाये। हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के के सहारे नाबाद 39 रन बनाये और भारत को जीत की मंजिल पर पहुंचाया। प्रिया पुनिया ने 20 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 18 रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अयाबोंग खाका ने 69 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »