28 Mar 2024, 23:47:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस दिग्‍गज खिलाड़ी का ट्वीटर अकाउंट हुआ हैक, बनाया क्रिमिनल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 3:53PM | Updated Date: Oct 11 2019 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई।  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉटसन का ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया जिसके कारण लगभग 30 मिनट के लिए क्रिमिनल बन गये। आलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉटसन का ट्वीटर अकाउंट शुक्रवार को हैक हो गया। जिसके बाद उनके अकाउंट में कई बड़े बदलाव कर दिए गये। उनकी ना सिर्फ प्रोफाइल तस्वीर बदली गयी।
 
जबकि इसके साथ ही उनका नाम भी बदल कर आपत्तिजनक नाम रख दिया। उनका अकाउंट लगभग 30मिनट के लिए हैक हो गया। इस दौरान उनके अकाउंट से कई ट्वीट भी किये गये। जिसके बाद उसी अकाउंट से कई मोटापे को लेकर और नस्लीय टिप्पणी भी की गयी। उनके अकाउंट पर अब नया नाम क्रिमिनल कर दिया गया था। जिसके कुछ देर बाद उनके फैन्स को ये अहसास हुआ। जिसके बाद उनका अकाउंट पर सुधार किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »