29 Mar 2024, 02:48:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मयंक अग्रवाल ने जड़ा टेस्ट करियर का दूसरा शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 3:39PM | Updated Date: Oct 10 2019 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में अपने अंर्तराष्ट्रीय टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ दिया। मयंक ने बेहद शानदार पारी खेलते हुए 185 गेंदों में 16 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 105 रन बना लिए हैं। मयंक ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के जल्द ही आउट होने के बाद अपनी जिम्मेदारी समझते हुए भारतीय पारी को चेतेश्वर पुजारा के साथ आगे बढ़ाया और 138 रन की बड़ी साझेदारी की।
 
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में हुए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भी उन्होंने दोहरा शतक लगाया था और 215 रनों का योगदान दिया था। मयंक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाकर पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की बराबरी भी कर ली जिन्होंने 2009 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच में शतक जड़ा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »