25 Apr 2024, 15:35:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के संन्‍यास पर माइकल वॉन ने दिया ये बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 12:11AM | Updated Date: Oct 10 2019 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के संन्‍यास पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक बड़ा बयान दिया है। माइकल वॉन ने धोनी को सबसे बेहतरीन कप्तान के तौर याद किया है। माइकल वॉन ने धोनी की जमकर तारीफ की।
 
वॉन ने कहा है कि इस दौर में महेंद्र सिंह धोनी सीमित ओवर फॉर्मेट में बेस्ट कैप्टन रहे हैं। उन्होंने कहा कि धोनी जबरदस्त रणनीतिकार हैं और आउट ऑफ द बॉक्स सोचते हैं। वॉन ने एक खास इंटरव्यू में यह बात कही है। जिसमें उन्होंने नए दौर की क्रिकेट उसकी जरूरतें और नए दौर के टॉप खिलाड़ियों में कौन क्यों बेस्ट है इस पर खुलकर अपनी राय रखी। 
 
वॉन ने कहा, अब धोनी इंटरनेशनल कप्तानी नहीं कर रहे हैं लेकिन हमारे दौर में, जिन्हें मैंने कप्तानी करते हुए देखा है धोनी उन सबमें बेस्ट कैप्टन हैं।' माइकल वॉन ने आगे कहा, स्टंप्स के पीछे से धोनी जिस तरह की रणनीति बनाते हैं, वह कमाल है, धोनी आउट ऑफ द बॉक्स होकर सोचते हैं।
 
बता दें कि एम एस धोनी इन दिनों टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। पहले वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए सीरीज में नहीं खेले और अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज से भी वह खुद को बाहर रखे हुए हैं। एम एस धोनी भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में एक रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »