19 Apr 2024, 05:18:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम में वापस आने के लिए ये क्‍या कर रहे हैं ऋषभ पंत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 4:38AM | Updated Date: Oct 8 2019 4:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपनी खराब फार्म के कारण टीम इंडिया से बाहर चले रहे युवा विकेटकीपर और बल्‍लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पहले टेस्ट में उनकी जगह ऋद्धिमान साहा को खिलाया गया था। पंत की नजर दूसरे टेस्ट में टीम में वापसी पर लगी है। वह निरंतर जिम जा रहे हैं और इंडिया के टीम ट्रेनर निक वेब के साथ यूनिक फिटनेस रीजीम में काम कर रहे हैं।
 
निक वेब ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिल्ली के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत वेब के साथ एक बड़ी सी गेंद को खींच रहे हैँ। पंत वेब की टाइट ग्रिप से गेंद को छुडाने का प्रयास कर रहे हैँ। यह एक अलग तरह की ट्रेनिंग है, जो ऋषभ पंत की फिटनेस और उनके खेल को सुधारने के लिए की जा रही है। टेस्ट टीम में वापसी के लिए ऋषभ पंत भी जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »