20 Apr 2024, 09:16:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अजिंक्य रहाणे बने पापा - शादी के 5 साल बाद घर आई नन्ही परी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 12:31PM | Updated Date: Oct 6 2019 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे पिता बन गए हैं, शनिवार को उनकी पत्नी राधिका धोपावकर ने एक बेटी को जन्म दिया। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान रहाणे फिलहाल विशाखापत्तनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया के साथ हैं।
हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि नए पिता को इसकी बधाई।
 
उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि मां और नन्ही परी अच्‍छे होंगे। जिंदगी का बेहतरीन हिस्सा अब शुरू हुआ है। रहाणे और राधिका बचपन के दोस्‍त थे और एक-दूसरे के पड़ोसी थे। दोनों का घर अलग बगल ही था। उनकी बचपन की दोस्ती समय के साथ- साथ प्यार में बदल गई और 26 नवंबर 2014 को दोनों एक बंधन में बंध गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »