19 Apr 2024, 10:14:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहला टेस्ट : भारत को मिली 71 रनों की बढ़त, अश्विन ने झटके दक्षिणी अफ्रीका के 7 विकेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 1:40PM | Updated Date: Oct 5 2019 1:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विशाखापत्तनम। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 502 रन बनाए और अपनी पहली पारी घोषित कर दी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 431 रनों पर ऑलआउट हो गई हैं।
 
पहली पारी के आधार पर भारत को 71 रनों की बढ़त मिली है। दक्षिण अफ्रीका को इस स्कोर तक पहुंचाने में डीन एल्गर और क्विंटन डी कॉक का अहम योगदान रहा है। एल्गर ने 160 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 287 गेंदों का सामना किया और 18 चौकों सहित चार छक्के लगाए। डि कॉक ने 163 गेंदों पर 16 चौके और दो छक्कों की सहायता से 111 रन बनाए। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 164 रनों की साझेदारी हुई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »