29 Mar 2024, 02:43:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया ने 502 पर घोषित की पहली पारी, मयंक के 215, रोहित के 176 रन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 4:29PM | Updated Date: Oct 3 2019 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विशाखापत्तनम। ओपनरों मयंक अग्रवाल (215) और रोहित शर्मा (176) की करिश्माई बल्लेबाजी तथा दोनों के बीच 317 रन की ओपनिंग साझेदारी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन गुरूवार को अपनी पहली पारी सात विकेट पर 502 रन का विशाल स्कोर बनाकर घोषित कर दी। मयंक ने अपने पहले शतक को दोहरे शतक में बदला और 371 गेंदों पर 215 रन बनाये जबकि रोहित ने 244 गेंदों पर 176 रन बनाये।
 
इन दोनों शतकधारियों की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि दोनों ने अपनी पारी में एक समान 23 चौके और छह छक्के लगाए दोनों के बीच 82 ओवर में 317 रन की जबरदस्त साझेदारी हुई और इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड बना डाले। भारत ने कल के बिना कोई विकेट खोये 202 रन से आगे खेलना शुरू किया था और कप्तान विराट कोहली ने टीम के 500 रन पूरे होने के बाद अपनी पारी घोषित कर दी। रोहित ने 115 और मयंक ने 84 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया था। विराट ने 20, अजिंक्‍य रहाणे ने 15, रवींद्र जडेजा ने नाबाद 30, हनुमा विहारी ने 10 और रिद्धिमान साहा ने 21 रन बनाये जबकि चेतेश्वर पुजारा छह रन बनाकर आउट हुए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »