29 Mar 2024, 05:52:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा और मयंक ने तोड़ा सुनील गावस्कर का 47 साल पुराना रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 1:19PM | Updated Date: Oct 3 2019 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विशाखापत्तनम। भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बेहतरीन शुरुआत की है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला भारत के पक्ष में नए रिकॉर्ड दर्ज करवा रहा है। 2 अक्टूबर को विशाखापट्टनम के मैदान में रोहित शर्मा और मयंक ओपनिंग के लिए उतरे। इस सलामी जोड़ी ने पिच पर उतरते ही सुनील गावस्कर और रामनाथ पारकर का 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। ये रिकॉर्ड था किसी भी नई भारतीय ओपनिंग जोड़ी का अपने देश की जमीन पर उतरकर खेल की ओपनिंग करना। इससे पहले 1972 में ऐसा हुआ था। सुनील गावस्कर और रामनाथ पारकर ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में ये रिकॉर्ड बनाया था। ये रिकॉर्ड था रामनाथ पारकर का टेस्ट डेब्यू और वो भी सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर के साथ।
 
टीम इंडिया को रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। शुरुआती ओवरों में संभलकर खेलते हुए दोनों ने पहले पिच और गेंदबाजी को अच्छी तरह समझने पर ध्यान दिया, इसके बाद जब दोनों की आंखें जम गईं तो उन्होंने अपने हाथ खोलने शुरू किए। इस दौरान रोहित शर्मा ज्यादा आक्रामक नजर आए। यही वजह रही कि उन्होंने लंच तक अपने 52 रनों के लिए 84 गेंद खेलकर 5 चौके और 2 छक्के लगाए। यहां तक कि रोहित ने अपना अर्धशतक भी छक्के के साथ पूरा किया। बतौर ओपनर पहली बार क्रीज पर उतरे रोहित ने बेहतरीन शॉट लगाए। वहीं मयंक ने 96 गेंदों पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से लंच तक नाबाद 39 रन बनाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »