19 Apr 2024, 22:09:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज सिंह ने टीम इंडिया पर बोला बड़ा हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 11:35AM | Updated Date: Oct 3 2019 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक बार फिर से भारतीय टीम की चुटकी ली। उन्होंने भारतीय टीम में नंबर 4 की समस्या को लेकर निशाना साधा। दरअसल हाल ही में भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तस्वीर पोस्ट करके ट्वीट किया था कि सीमित ओवर क्रिकेट में अभी भी भारतीय टीम की नंबर 4 की समस्या खत्म नहीं हो रही है।
 
इस ट्वीट में हरभजन ने यह लिखा था कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि घरेलू क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले सूर्यकुमार यादव को अभी तक भारतीय टीम में जगह नहीं दी जा रही है। हरभजन सिंह की पोस्ट पर युवराज सिंह ने जवाब दिया और भारतीय टीम की चुटकी ली। युवराज ने कहा- यार मैंने कहा ना, उन्हें इसकी (नंबर 4) आवश्यकता नहीं है। भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर बहुत ही ज्यादा मजबूत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »