19 Apr 2024, 21:27:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय महिला टीम ने बनाये चार विकेट पर 140

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 11:27PM | Updated Date: Oct 1 2019 11:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्षा बाधित चौथे टी-20 मुकाबले में मंगलवार को 17 ओवर में चार विकेट पर 140 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। मैच में वर्षा के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 17-17 कर दी गयी। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए सात ओवर में 52 रन जोड़े। स्मृति मंधाना 19 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुईं।

ओपनर शेफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 33 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 46 रन ठोके। जेमिमा रोड्रिग्स ने 22 गेंदों में पांच चौकों के सहारे 33 रन बनाये। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मात्र नौ गेंदों पर 16 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया। दीप्ति शर्मा 16 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नादिने डी क्लर्क ने 24 रन देकर दो विकेट लिए। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »