24 Apr 2024, 12:07:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कही ये बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 11:23AM | Updated Date: Oct 1 2019 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। इन दिनों क्रिकेट से दूर चल रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब रविवार को धोनी अपने परिवा सहित देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने पहुंचे। दरअसल, राष्ट्रपति कोविंद अपनी तीन दिवसीय झारखंड यात्रा पर है। उनके साथ राष्ट्र की प्रथम महिला सविता कोविंद भी मौजूद हैं, ने लेकिन भारी बारिश के कारण महामहिम का गुमला और देवघर का कार्यक्रम रद्द हो गया, जिसके बाद राजभवन में एक छोटे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी रात्रिभोज में क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी का परिवार भी शामिल था। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति के लिए राजभवन में सादे भोजन की व्यवस्था करवाई।
 
 झारखंड की कई हस्तियों के योगदन को याद करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने रांची को क्रिकेट की दुनिया में प्रसिद्ध किया है। कोविंद रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षान्त समारोह को यहां संबोधित कर रहे थे।  कोविंद ने कहा, एम. एस. धोनी ने कल (रविवार) को मुझसे राज भवन में शिष्टाचार के नाते मुलाकात की। मुझे अच्छा लगा।
 
मैंने उससे कहा कि वह चमक-दमक से दूर (लो प्रोफाइल) रहते हैं लेकिन लोग उन्हें बहुत पसंद करते है क्योंकि वह प्रतिभाशाली हैं। राष्ट्रपति ने इस मौके पर तीरंदाज दीपिका कुमारी और 1928 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान जयपाल सिंह मुंडा की उपलब्धियों की सराहना की। इन दोनों का संबंध झारखंड से है। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि अल्बर्ट एक्का जैसे लोगों का झारखंड से नाता रहा है, जिन्हें 1971 युद्ध के दौरान उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »