28 Mar 2024, 17:57:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मध्य प्रदेश ने बिहार को सात विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 12:15AM | Updated Date: Oct 1 2019 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। मिहिर हिरवानी और गौरव यादव की शानदार गेंदबाजी से मध्य प्रदेश ने बिहार को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में सोमवार को आसानी से सात विकेट से हरा दिया। बिहार की टीम 40.4 ओवर में मात्र 137 रन पर ढेर हो गयी। मिहिर हिरवानी ने 29 रन पर चार विकेट और गौरव यादव ने 41 रन पर तीन विकेट लिए। बिहार की तरफ से शशीम राठौड़ ने 25, कप्तान आशुतोष अमन ने 25 और रोहन कुमार ने नाबाद 21 रन बनाये।

मध्य प्रदेश ने 27.4 ओवर में तीन विकेट पर 138 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुकुल राघव ने 46,कप्तान रजत पाटीदार ने 48 और यश दुबे ने नाबाद 21 रन बनाये। मध्य प्रदेश की चार मैचों में यह दूसरी जीत है और उसके आठ अंक हो गए हैं। दूसरी तरफ बिहार को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »