16 Apr 2024, 20:52:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रपति कोविंद से मिले धोनी - रात्रिभोज में सपरिवार हुए शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2019 3:04PM | Updated Date: Sep 30 2019 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। बारिश की वजह से रविवार को प्रस्तावित गुमला और देवघर दौरा रद होने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजभवन में ही रहे। माही ने क्रिकेट से एक लंबा ब्रेक लिया है और इस समय पूरा वक्त परिवार के साथ बिता रहे। रविवार को धोनी अपने परिवार संग राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। बता दें राष्ट्रपति इन दिनों तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे हैं।
 
 तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति सुबह 9:50 बजे राजभवन से निकल कर दीक्षांत मंडप पहुंचे। जबकि 11:11 बजे समारोह से निकल कर एयपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान राजभवन गेट नंबर-1, रणधीर वर्मा चौक, मछली घर, एटीआइ मोड़, निगम पार्क और सिदो-कान्हू पार्क के समीप के मोड़ की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »