20 Apr 2024, 03:28:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिखर धवन इस फिल्म में आएंगे नजर, अक्षय कुमार संग दिखे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2019 1:09PM | Updated Date: Sep 30 2019 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के ओपनर और विस्‍फोटक बल्‍लेबाज शिखर धवन ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्ष्य कुमार के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ही एक प्लेन के सामने खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। शिखर ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है- गुड टाइम विद अक्षय कुमार पाजी। (Good times with@akshaykumarpaaji)। अक्षय कुमार की हाउसफुल सीरीज की फिल्म 'हाउसफुल 4' 26 अक्तूबर को रिलीज होगी।
 
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े हैं। बता दें कि इस फिल्म में आपको शिखर धवन भी नजर आने वाले हैं। हालांकि, धवन का रोल काफी छोटा होगा। उन्हें गेस्ट अपीरियंस के रूप में फिल्म में बुलाया गया है। शिखर धवन के साथ-साथ गेस्ट अपीरियंस के रूप में विधा बालन और सलमान खान भी नजर आने वाले हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »