29 Mar 2024, 20:45:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज सिंह ने शेयर की ऐसी तस्‍वीर, सानिया मिर्जा ने लिए मजे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 4:34PM | Updated Date: Sep 29 2019 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने अपनी एक तस्‍वीर शेयर की है। इस तस्‍वीर में युवराज सिंह क्लीन शेव के दिखाई दे रहे हैं। तस्‍वीर में वह चश्मा पहनकर पाउट करते नजर आ रहे हैं। युवराज सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'न्यू लुक, चिकना चमेला, क्या मुझे फिर से दाढ़ी बढ़ा लेनी चाहिए। फैंस ने युवराज की इस तस्वीर पर अपनी-अपनी राय रखी। कुछ फैंस ने कहा कि पुराने युवराज लौट आए हैं। 
 
वहीं इस तस्‍वीर पर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने युवराज सिंह के इस नए लुक पर चुटकी लेते हुए उन्हें ट्रोल कर दिया।  सानिया ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या आप अपनी चिन के नीचे वाली चिन (डबल चिन) को छिपाने के लिए पाउट कर रहे हैं?? वापस दाढ़ी वाले लुक में आ जाइए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »