20 Apr 2024, 12:36:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के संन्यास पर ये क्‍या बोल गए शिखर धवन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2019 6:29PM | Updated Date: Sep 28 2019 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के सवाल पर चुप्पी तोड़ते हुये कहा है कि वह राष्ट्रीय टीम के लिये बड़े निर्णय ले चुके हैं और अपने भविष्य पर भी खुद फैसला लेने की क्षमता रखते हैं। 33 साल के धवन ने एक टीवी शो आप की अदालत में धोनी के संन्यास को लेकर कहा, धोनी पिछले काफी समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्हें पता है कि संन्यास कब लेना है। यह पूरी तरह उनका फैसला होना चाहिये। उन्होंने भारतीय टीम के लिये बहुत अहम फैसले लिये हैं और वह अपने भविष्य को लेकर भी फैसला ले सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि धोनी में खिलाड़यिों की प्रतिभा को पहचानने की क्षमता है और यह एक अच्छे नेतृत्व की पहचान है। उन्होंने कहा, धोनी में अच्छे नेतृत्व की क्षमता है। वह हर खिलाड़ी की प्रतिभा को जानते हैं। उन्हें पता है कि कौन से खिलाड़ी का समर्थन करना है। उन्हें एक खिलाड़ी को चैंपियन बनाना आता है। उनके नेतृत्व में भारत ने कई उलपब्धियां हासिल की हैं। उनका नियंत्रण ही सबसे बड़ा गुर है।
 
धवन ने कहा, धोनी भाई बतौर कप्तान बहुत सफल रहे हैं। हम सभी उनके आभारी हैं और उनका बहुत सम्मान करते हैं। ऐसा ही विराट के साथ भी है। उन्होंने साथ ही बताया कि विराट और धोनी के बीच भी अच्छी दोस्ती है और दोनों के बीच समझ है। भारतीय ओपनर ने कहा,‘‘ विराट जब युवा थे तब धोनी ने उनका मार्गदर्शन किया। वह जब कप्तान बने थे तब भी विराट की हमेशा मदद करते थे। यह एक अच्छे कप्तान के गुर हैं। ऐसे में विराट भी उनका काफी सम्मान करते हैं।
 
धवन ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत का भी समर्थन किया जो पिछले कुछ समय से अपनी खराब फार्म को लेकर चर्चा में बने हुये हैं। अनुभवी बल्लेबाजी ने कहा,‘ पंत काफी प्रतिभाशाली हैं और भारतीय टीम के साथ उनका लंबा करियर है। कई बार मौके आते हैं जब आप अधिक स्कोर नहीं कर पाते हैं। लेकिन आप गलतियों से सीखते हैं। यह सभी के साथ होता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »