18 Apr 2024, 23:34:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गौतम गंभीर ने धोनी के संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2019 1:22PM | Updated Date: Sep 28 2019 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व बल्‍लेबाज और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्‍यास पर बड़ा बयान दिया है। गंभीर ने कहा कि जब धोनी आप देश के लिए खेल रहे हों तो अपनी मर्जी से सीरीज नहीं चुन सकते। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप 2019 के बाद से अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
 
गौतम गंभीर का मानना है कि भारतीय चयनकर्ताओं को दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी से उनकी भविष्य की रणनीति को लेकर बात करनी चाहिए। संन्यास की चर्चाओं के बीच विश्व कप 2019 के बाद महेंद्र सिंह धोनी लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं जिस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज दौरा नहीं किया और साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज से भी वो बाहर रहे।क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने धोनी के भविष्य को लेकर बात करते हुए कहा, 'मैं हमेशा इस बात पर कायम रहा हूं कि संन्यास लेना एक खिलाड़ी का खुद का फैसला होना चाहिए। मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं को उससे (धोनी) बात करनी चाहिए और उसके भविष्य के प्लान के बारे में पूछना चाहिए। भारत के लिए खेलते हुए आपको सीरीज नहीं चुननी चाहिए।'
 
गौतम गंभीर ने इस दौरान पंत को लेकर भी बयान दिया। विश्व कप के बाद वेस्टइंडीज दौरा और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी खराब फॉर्म से जूझने वाले रिषभ पंत को लेकर हर ओर आलोचना हो रही है। गंभीर का मानना है कि अभी रिषभ पंत युवा हैं और उनके पास बहुत समय है। उन पर इतना दबाव बनाना सही नहीं है और उसका भविष्य उज्जवल होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »