19 Apr 2024, 21:34:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज का बड़ा बयान - विराट नहीं इसे बनाओ टीम का कप्‍तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2019 11:46AM | Updated Date: Sep 28 2019 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व सिक्‍सर सिंग युवराज सिंह ने शुक्रवार को एक बड़ा बयान दिया है। युवराज सिंह ने कहा कि टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा को कप्तान बनाने के बारे में सोचा जा सकता है, इससे विराट कोहली ओवरलोडेड महसूस नहीं करेंगे। फिलहाल विराट कोहली ही तीनों फॉरमैट में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं। रोहित सीमित ओवर की भारतीय टीमों के उपकप्तान हैं और आईपीएल में सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) की अगुआई करते हुए 4 खिताब दिलाए हैं।
 
युवराज ने कहा कि अगर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली सभी तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी के बोझ से लदे हैं तो यह बुरा विचार नहीं है। युवराज ने एक न्यूज चैनल से कहा, 'पहले महज दो प्रारूप (वनडे और टेस्ट) ही हुआ करते थे। इसलिये एक कप्तान होना सही था। लेकिन अब तीन प्रारूप हो गए हैं और अगर विराट को दबाव महसूस हो रहा है तो शायद उन्हें टी-20 प्रारूप में किसी को आजमाना चाहिए। रोहित वैसे सबसे सफल कप्तान रहे हैं।'
 
युवी ने आगे कहा कहा, 'मुझे नहीं पता। टीम प्रबंधन को फैसला करना होगा कि विराट कितना बोझ उठा सकते हैं। उन्हें टी20 के लिए किसी को आजमाने की जरूरत है? यह पूरी तरह से निर्भर करता है कि वे भविष्य के लिए क्या करना चाहते हैं। विराट बेहतरीन बल्लेबाज हैं। कार्यभार प्रबंधन किस तरह करना है? यह पूरी तरह से टीम प्रबंधन का फैसला है।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »