25 Apr 2024, 13:04:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट की सबसे बड़ी परेशानी दूर करने को तैयार हुआ ये खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2019 11:37AM | Updated Date: Sep 28 2019 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी सुरेश रैना काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। इस बीच सुरेश रैना ने टीम में वापसी की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को अभी टी-20 विश्व कप में खेलना है और वहां मौके बन सकते हैं। भारत की सबसे बड़ी परेशानी है नंबर चार के बल्लेबाज की जिसे रैना दूर करना चाहते हैं।
 
क्रिकेट तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया से बाहर चल रहे 32 साल के सुरेश रैना को वापसी की उम्मीद है। उन्होंने टीम इंडिया की सबसे बड़ी परेशानी नंबर चार को भरने का दावा किया। उन्होंने कहा, “मैं भारत का नंबर 4 बल्लेबाज हो सकता हूं। मैंने इस क्रम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। टी-20 विश्व कप आने वाला है और मैं उस एक मौके का इंतजार कर रहा हूं।
 
इसके साथ - साथ ऋषभ पंत को लेकर भी रैना ने अपनी राय रखी है। रैना ने कहा, "वह भ्रमित दिखाई देते हैं और अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल पा रहे हैं। वह सिंगल की तलाश करते हैं, गेंद रोकते हैं और फिर लगता है कि वह चीजों को समझ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा, "किसी को उनसे बात करने की जरूरत है जैसा कि महेंद्र सिंह धोनी खिलाड़ियों से करते हैं। क्रिकेट एक मानसिक खेल है और पंत को समर्थन की जरूरत है ताकि वह अपना आक्रामक खेल खेल सके। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »