26 Apr 2024, 01:27:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जो विराट-रोहित नहीं कर पाए वो इस महिला खिलाड़ी ने कर दिखाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2019 11:33AM | Updated Date: Sep 28 2019 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 11 रनों से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 130 रन का स्कोर बनाया और फिर दक्षिण अफ्रीकी टीम को एक गेंद शेष रहते 119 रन पर ऑल आउट कर दिया।
 
भारतीय महिला T-20 क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने टी-20 में वह कारनामा किया है, जिसे कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया। भारतीय पुरुष टीम हो या फिर महिला टीम, क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में लगातार 50 मैच खेलने का कमाल अभी तक कोई नहीं कर पाया है। यह कारनामा करने वाली स्मृति मंधाना भारत की पहली क्रिकेटर बन गई हैं। 
 
स्मृति मंधाना लगातार 50 T-20 मैच खेल चुकी हैं, जबकि भारतीय पुरुष टीम के बड़े खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए हैं। बता दें कि स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के विरुद्ध पहले T-20 मैच में 16 गेंदों में 21 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके भी लगाए। 
 
स्मृति मंधाना अब 50 T-20 मैच खेल चुकी है, जिसमें उन्होंने कुल 1319 रन बनाए हैं।T-20 में स्मृति मंधाना का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 86 रन का है।स्मृति मंधाना ने पहला टी-20 मैच 5 अप्रैल 2013 को वड़ोदरा में बांग्लादेश के विरुद्ध खेला था, जिसमें उन्होंने 39 रन की पारी खेली थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »