19 Apr 2024, 04:01:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ड्यूमिनी का तूफान - 20 गेंद में ठोके 65 रन, 7 छक्‍के और 4 चौके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2019 1:16PM | Updated Date: Sep 27 2019 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वेस्टइंडीज की टी-20 लीग सीपीएल खेली जा रही है। जिसके 23वें मुकाबले में डुमिनी ने 325 की स्ट्राइक रेट से सीपीएल के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी जड़ी गई। कैरेबियन प्रीमियर लीग में बारबडोस ट्राइडेंट्स ने शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली टीम त्रिनबैगो नाइट राइडर्स को गुरुवार को 63 रन से रौंद दिया। दक्षिण अफ्रीका के बल्‍लेबाज जेपी ड्यूमिनी ने 65 रन की तूफानी पारी खेली और बारबडोस को 5 विकेट पर 192 रन के विशाल स्‍कोर तक पहुंचाया। उन्‍होंने केवल 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया जो कि सीपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक है। उन्‍होंने कुल 20 गेंदों का सामना किया और 4 चौकों व 7 छक्‍कों की मदद से 65 रन उड़ाए। न्‍यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीशम को उन्‍होंने विशेष निशाने पर लिया। उनके ओवर में ड्यूमिनी ने 25 रन ठोक दिए। वहीं जॉनसन चार्ल्स ने भी मात्र 39 गेंदों में 58 रनों की तूफानी पारी खेल डाली।
 
उन्होंने महज 15वीं गेंद पर इस टी-20 मुकाबले में हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने हाल में बनाए गए इविन लुईस (सेंट कीट्स ऐंड नेविस पैट्रिऑट्स की ओर से बनाया था) के 17 गेंदों के रेकॉर्ड को तोड़ दिया। ड्यूमिनी की ताबड़तोड़ी पारी के अलावा टीम के लिए जॉनसन चार्ल्स ने 39 गेंदों में 8 चौके की मदद से 58 और जोनाथन कार्टर ने 46 गेंदों में 5 फोर और एक सिक्स की मदद से 51 रनों की पारी खेली। बारबाडोस ने 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे, जवाब में नाइट राइडर्स की टीम 17।4 ओवर में महज 129 रन बनाकर ढेर हो गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »