20 Apr 2024, 01:16:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस खिलाड़ी के कारण धोनी नहीं ले पा रहे हैं संन्यास, हुआ खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2019 12:08PM | Updated Date: Sep 27 2019 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने इन दिनों खुद को क्रिकेट से अलग कर लिया है। धोनी की जगह टीम इंडिया में अब युवा विकेटकीपर-बल्‍लेबाज ऋषभ पंत को मौका दिया जा रहा है। लेकिन ऋषभ पंत के खराब फार्म ने सबकों मुश्किलों में डाल रखा है। वहीं दूसरी तरफ धोनी के संन्‍यास की खबरें छाई हुई है।
 
लेकिन शायद धोनी अब संन्‍यास लेने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऋषभ पंत को धोनी का उतराधिकारी का माना जा रहा है। वैसे धोनी से जुड़ी एक वजह सामने आ रही है जिसके चलते वह संन्यास नहीं ले पा रहे हैं। बता दें कि पहले माना जा रहा था कि धोनी इंग्लैंड में आयोजित हुए वनडे विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा इसलिए नहीं किया ताकि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए बीसीसीआई को ऋषभ पंत को तैयार करने के लिए अधिक समय मिल जाए। 
 
धोनी खुद भी चाहते हैं कि ऋषभ पंत टी 20 विश्व कप में उनके विकल्प के तौर पर तैयार किए जाएं। ऋषभ पंत को ज्यादा से मौके देने के लिए कहीं ना कहीं अपने आपको टीम से अलग रखा है। हाला ही में यह भी ख़बरें आई हैं कि महेंद्र सिंह नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी 20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं होंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर में होने वाली घरेलू सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हो सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »